प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव

चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव: छात्रों को समय से पहले साइकिल और युवाओं को भत्ता

मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चत करने के लिए तमाम आकर्षक व कारगर उपाय करने में पीछे नहीं रहना चाहती।

चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव छात्रों को समय से पहले साइकिल और युवाओं को भत्ता

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चत करने के लिए तमाम आकर्षक व कारगर उपाय करने में पीछे नहीं रहना चाहती। उन्होंने स्कूली छात्रों को फरवरी के ही आखिरी सप्ताह में साइकिल देने की घोषणा की है। स्कूली छात्रों को “सबुज साथी योजना” के तहत साइकिल दी जाती है। यह योजना पिछले दस साल से चल रही है। इस साल समय के पहले ही स्कूलों के छात्रों को साइकिल मुहैया करा दी जाएगी।

साढ़े बारह लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

जानकारों के अनुसार इस बार करीब साढ़े बारह लाख नौवीं कक्षा में गए छात्रों को साइकिल प्रदान की जाएगी। छात्रो को हर साल मई-जून या उसके बाद में साइकिल मिलती थी। इस बार कई महीना पहले उन्हें साइकिल मिल जाएगी। पिछले साल 12 लाख 30 हजार छात्रों को साइकिल दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभ तक एक करोड़ 38 लाख छात्रों को साइकिल दी जा चुकी है।

‘युवा साथी’ योजना से बेरोजगारों पर फोकस

जनाकारों के अनुसार भाजपा और दूसरी पार्टियां विधानसभा चुनाव के पहले छात्रों को साइकिल मुहैया कराने के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंशा को समझते हुए भी उनकी आलोचना नहीं कर पा रहे हैं। टीएमसी विरोधी पार्टियां ममता सरकार की नई योजना युवा साथी का भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं। युवा साथी योजना के तहत 21 से 40 साल के उम्र के बेरोजगार युवकों को अप्रैल से प्रति माह डेढ़ हजार रुपए देने के लिए सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में कैंप लगा का 15 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन दस दिन चलेगा। हर कैंप में बेरोजगार युवक उमड़ पड़े है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/mohan-bhagwat-backs-three-child-idea-calls-for-dialogue-on-ugc-row/144288

भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है -  मोहन भागवत

Related to this topic: