प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

6 साल की बच्ची को परेशान करने का आरोपी

वाराणसी में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, चॉकलेट का लालच देकर आरोपी करता था परेशान

जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में छह वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वाराणसी में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप चॉकलेट का लालच देकर आरोपी करता था परेशान

Man Accused of Harassing 6-Year-Old Girl |

वाराणसी {उत्तर प्रदेश}: जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में छह वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बच्ची ने परिजनों को बताई पूरी घटना

पीड़ित बच्ची ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर गली में ले जाता था। बच्ची का आरोप है कि आरोपी उसके साथ गलत हरकत करता था और विरोध करने पर धमकी देता था। वह चॉकलेट का लालच देकर उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहता था।

कई बार हरकत करने का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर चुका था। परिवार का कहना है कि आरोपी मौका देखकर बच्ची को अपने साथ ले जाता था और उसे डराकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

बच्ची के रोते हुए पूरी बात बताने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने जैतपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का बयान दर्ज किया गया है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: सड़क नहीं, झोली में बीमार बच्चे को ले गए ग्रामीण; रीवा का वीडियो वायरल

Related to this topic: