प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ढाबे पर थूककर बनाई रोटी

बागपत के ढाबे पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

बागपत जिले के एक ढाबे पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बागपत के ढाबे पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार

representative image |

बागपत (उत्तर प्रदेश)। जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस के अनुसार, रटौल चौकी क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान एक व्यक्ति के रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्रकोष्ठ बागपत और खेकड़ा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान महताब पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में की। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः नोएडा में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल

Related to this topic: