प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में ग्रामीण का संदिग्ध हालात में मिला शव

नरसिंहपुर में पुल के पास ग्रामीण का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका में जांच शुरू

नरसिंहपुर के कठोतिया गांव के पास एक ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस हत्या की आशंका के बीच मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

नरसिंहपुर में पुल के पास ग्रामीण का संदिग्ध हालात में मिला शव हत्या की आशंका में जांच शुरू

Man Found Dead Near Bridge in Narsinghpur, Murder Angle Under Probe |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम कठोतिया के बारूरेवा पुल के पास एक 40 वर्षीय ग्रामीण पुरुष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक ग्रामीण के शव की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से करते हुए परिजनों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई जारी है। 

सोशल मीडिया से पता चला मृतक की जानकारी

जानकारी अनुसार मृतक का नाम तुलसीराम पिता डोरीलाल मेहरा है जो बहोरीपार का निवासी था। वह शाम को अपने घर में परिवार के सदस्यों को बता कर गया था कि वह अपने मंझले भाई से मिलने करेली जा रहा है। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और फिर परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के माध्यम से पता चला। आपको बता दें कि जब पुलिस को घटना होने की सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस ने मृतक के शव की तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर शेयर की थी। 

मृतक के गले में काले निशान

वहीं इस घटना से पुलिस को हत्या की आशंका जाहिर हो रही है फिलहाल पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया है और मामले को जांच में लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के परिजनों से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

यह भी पढ़ेंः    सहारनपुर में मकान से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: