प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पेड़ से लटका मिला शव

बहराइच में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहराइच में पेड़ से लटका मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

Man Found Hanging from Tree in Bahraich, Police Launch Investigation |

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रानियापुर स्थित कहारनपुरवा के पास माइनर किनारे की है, जहां एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

ग्रामीणों मे देखा शव

मृतक की पहचान सुरेश यादव (31 वर्ष) पुत्र सिद्धनाथ, निवासी मथुरापुरवा, दा. नेवलापुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रथम दृष्टया मामला फांसी का

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः लापता शिक्षिका का शव कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला, जांच जारी

Related to this topic: