प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी गिरफ्तार और युवती सकुशल बरामद

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Man Held for Luring Girl on False Promise of Marriage |

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। वहीं अपहृत युवती को भी सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को राहत पहुंचाई है।

शादी का झांसा देकर ले जाने का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने पर 13 जून 2026 को थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप था कि अली हुसैन नामक युवक शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवती को किया बरामद

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 जून को अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अली हुसैन पुत्र अकरम निवासी चतुरी मुरई का पुरवा, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की सक्रियता से परिवार को मिली राहत

आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय बहादुर, कांस्टेबल आदित्य मौर्य एवं महिला कांस्टेबल ममता मिश्रा शामिल रहीं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: कुरहना गांव के पास सड़क सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related to this topic: