प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेमिका ने की थी शादी की जिद

माखननगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

जिले के माखननगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी।

माखननगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में फेंका शव आरोपी गिरफ्तार

Man Kills Live-in Partner and Dumps Body in River |

नर्मदापुरम। जिले के माखननगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को घटनास्थल से लगभग 80 किलोमीटर दूर एक नदी में फेंक दिया।

शादी की जिद की, तो कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतका मूल रूप से असम की रहने वाली थी। आरोपी और महिला काफी समय से तेलंगाना में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिसके बाद वे नर्मदापुरम आ गए थे। बताया जा रहा है कि महिला लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर आरोपी ने उसकी जान ले ली।

आरोपी के भाई ने दिया अपराध में साथ

इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी के भाई ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शव को वहां से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर नदी में बहा दिया।

नदी से पुलिस ने शव बरामद किया, पकड़ में आया आरोपी

घटना का खुलासा तब हुआ जब 25 फरवरी को ग्रामीणों की सूचना पर भेरूंदा पुलिस ने नदी से शव बरामद किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और माखननगर पुलिस की मदद से आरोपियों तक पहुँचने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/gangster-kishore-tiwari-aka-kissu-arrested-in-ayodhya/150242

कटनी का निर्दयी गैंगस्टर किशोर तिवारी उर्फ किस्सू गिरफ्तार

Related to this topic: