प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में सनकी युवक का खूनी तांडव

बैतूल में सनकी युवक का खूनी तांडव, माता-पिता और भाई की निर्मम हत्या

बैतूल जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक सनकी युवक ने गुरुवार दोपहर अपने छोटे भाई और माता पिता को जान से मार डाला है।

बैतूल में सनकी युवक का खूनी तांडव माता-पिता और भाई की निर्मम हत्या

Man Kills Parents and Brother in Betul Horror |

बैतूल। बैतूल जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक सनकी युवक ने गुरुवार दोपहर अपने छोटे भाई और माता पिता को जान से मार डाला है। घटना की सूचना लगते ही एसपी वीरेंद्र जैन मौके पर पंहुचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सावंगा सेलगांव की है।

शवों के पास बैठा मिला आरोपी युवक

आरोपी युवक ने अपने आप को घर के अंदर दरवाजा बंद कर लिया था। जब लोगों ने घर के अंदर झाँककर देखा तो उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस और एसपी घटना स्थल पर पंहुचे और मकान का दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। तीन शव पड़े हुए थे, साथ ही आरोपी युवक शव के पास बैठा हुआ था।

मानसिक रोगी है आरोपी युवक दीपक

कोतवाली टीआई देवकरण दहेरिया ने बताया की बुधवार रात आरोपी युवक दीपक धुर्वे ने अपने छोटे भाई दिलीप पिता राजू धुर्वे माता कमलती की लाठी और रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी युवक दीपक मानसिक रोगी है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर तीनो शवों का पंचनामा कर जाँच में लिया गया है।

बाल-बाल बचा मासूम भांजा

तीनो मृतकों ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने घर की पालतू बिल्ली को भी मार दिया था। इस घटना को एक पांच साल के बच्चे ने देखा जो आरोपी का भांजा है। वह नाना-नानी के साथ ही रहता था। जब बच्चे का बड़ा मामा आरोपी दीपक ने लकड़ी से पीटते देखा तो वह डर गया था। आरोपी मामा ने बच्चे के साथ भी मारपीट की। बच्चा घर में छिप गया जिससे उसकी जान बच गई। बच्चे ने बताया कि मामा ने नाना नानी और मामा को लकड़ी से मारा था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/bangladesh-blocks-airspace-over-dues-spicejet-claims-operations-normal/144564

बकाया भुगतान पर बांग्लादेश ने लगाई स्पाइसजेट पर रोक, एयरलाइन ने कहा- परिचालन सामान्य

Related to this topic: