प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीयर न मिलने पर भड़का युवक

बीयर नहीं मिलने पर युवक ने बार के कर्मचारी पर तान दी चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव शहर में बीयर नहीं देने की बात पर एक युवक द्वारा बार कर्मचारी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

बीयर नहीं मिलने पर युवक ने बार के कर्मचारी पर तान दी चाकू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Man Pulls Knife on Bar Staff Over Beer Denial, Arrested |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव शहर में बीयर नहीं देने की बात पर एक युवक द्वारा बार कर्मचारी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जान से मारने की धमकी देते हुए निकाला चाकू

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सोनू बार में कार्यरत है। 2 जून की रात करीब 11:45 बजे बार बंद कर वह घर जा रहा था। इसी दौरान गौरी नगर निवासी करण महोबिया वहां पहुंचा और बीयर की मांग करने लगा। बार बंद होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखा चाकू निकाल लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 285/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के निर्देशन में थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टांकापारा रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर आरोपी करण महोबिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी से जुड़े मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: मुलताई में गलत उपचार को लेकर निजी क्लिनिक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

Related to this topic: