प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाव पर सोते समय अचानक बढ़ा जलस्तर

बांदा के पैलानी क्षेत्र में केन नदी के तेज बहाव में नाव समेत बहे युवक की तलाश जारी

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में केन नदी के अचानक बढ़े जलस्तर के बीच नाव समेत बहे युवक की तलाश के लिए पीएसी और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बांदा के पैलानी क्षेत्र में केन नदी के तेज बहाव में नाव समेत बहे युवक की तलाश जारी

केन नदी में बचाव कार्य मे जुटी पुलिस |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकवा खास गांव में केन नदी ने रविवार सुबह ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी।शनिवार रात नदी में नाव पर सो रहा करीब 35 वर्षीय जंग बहादुर पुत्र भवानी शंकर अचानक बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच नाव समेत बह गया।सुबह नदी किनारे युवक के नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।बताया गया कि जंग बहादुर नदी में ही नाव पर सोता था।रात में केन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा और बहाव तेज हो गया।इसी दौरान नाव बह गई।सुबह परिजन नदी किनारे पहुंचे तो जंग बहादुर और नाव दोनों का पता नहीं चला।इसके बाद ग्रामीणों ने उसके तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई।

सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने प्रधान प्रतिनिधि रमेश निषाद को सूचना दी।उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को घटना से अवगत कराया।सूचना पर पैलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।स्थानीय गोताखोरों ने भी नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया,लेकिन केन नदी के तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं।

PAC जवानों ने संभाला मोर्चा,NDRF भी भेजने की तैयारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पैलानी प्रशासन भी सक्रिय हो गया।उप जिलाधिकारी पैलानी भूपेंद्र सिंह एवं तहसीलदार महेंद्र गुप्ता व नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हो चुकी है।एनडीआरएफ टीम को मौके पर भेजने की तैयारी की जा रही है।तहसील स्तर से PAC बटालियन को भी मौके पर भेजा गया,जिसके जवान घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए हैं।

बेटे के नदी में बहने की खबर से परिवार में कोहराम

जंग बहादुर,भवानी शंकर के बेटों में दूसरे नंबर का बताया जा रहा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीण भी नदी किनारे जुटे हुए हैं।हर नजर केन की तेज धार पर टिकी है और परिजन जंग बहादुर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।फिलहाल गोताखोरों और सुरक्षा बलों की मदद से जंग बहादुर की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ेंः सिरोही के आबूरोड में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, चलती ट्रेन से गिरने की आशंका

Related to this topic: