थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गोण्डा {उत्तरप्रदेश}: थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो डीएसएलआर कैमरे मय सेटअप, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को शुभम गुप्ता निवासी ग्राम देविया बक्श पांडे, जनपद बस्ती, अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ करौहानाथ मंदिर मछली बाजार में कैमरे से फोटो खींचने आया था। वापस लौटते समय मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर मसकनवा की ओर से आ रही कार में सवार चार अज्ञात लोगों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें कैमरा रखा था। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 15 सितंबर को तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में 26 सितंबर को थाना मनकापुर पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ज्ञानीपुर रामप्रसाद स्थित आईटीआई मोड़ के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो डीएसएलआर कैमरे मय सेटअप, तीन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की।
बस्ती के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन लाल चौहान पुत्र धर्मराज निवासी सुकरौली पांडे, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती, करन पुत्र घिराहु निवासी देविया बक्श पांडे, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती तथा अभि पांडे उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय करुणा निधान पांडे निवासी सुकरौली पांडे, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
बरामद सामान को घटना से संबंधित बताया
पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान को घटना से संबंधित बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मनकापुर में मु0अ0सं0 357/26, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश चंद, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल दिनेश यादव, हरिपाल वर्मा, इंद्रेश कुमार और सचिन कुमार शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छिनैती की घटना का खुलासा होने के साथ ही बरामदगी भी की गई।
ये भी पढ़ें: मंदसौर के रहवासी इलाके में मगरमच्छ की दस्तक, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू