प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरेली में सनसनीखेज वारदात

बरेली में मायके आई विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम असद नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ शव मिला।

बरेली में मायके आई विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव जांच में जुटी पुलिस

Married Woman Found Hanging Under Suspicious Circumstances in Bareilly |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम असद नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी समारोह में शामिल होने मायके आई थी महिला

पुलिस के अनुसार ग्राम असद नगर निवासी सोमपाल सिंह मौर्य की 30 वर्षीय पुत्री भूरी, जिसकी शादी आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी ओंकार के साथ 6 साल पहले हुई थी। भूरी के परिवार में शादी समारोह होने के कारण भूरी अपने पति के साथ मायके आई थी। बताया गया कि भूरी की मां दृष्टिहीन हैं, जबकि पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित एक गीत-संगीत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

बहन ने कमरे में देखा शव, मच गया कोहराम

रात करीब 10:30 बजे भूरी की छोटी बहन गोमती घर लौटी तो उसने देखा कि भूरी अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई है। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और भूरी को फंदे से नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना मीरगंज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

नायब तहसीलदार मीरगंज की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का ये जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Related to this topic: