प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डोंगरगढ़: गोल बाजार में भीषण आग

डोंगरगढ़ के गोल बाजार में भीषण आग, भाटिया किराया भंडार धधका; राजनांदगांव से बुलाई गई अतिरिक्त फायर ब्रिगेड

डोंगरगढ़ के गोल बाजार स्थित भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी है।

डोंगरगढ़ के गोल बाजार में भीषण आग भाटिया किराया भंडार धधका राजनांदगांव से बुलाई गई अतिरिक्त फायर ब्रिगेड

Massive Fire at Gol Bazaar, Dongargarh |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): जिले के डोंगरगढ़ शहर में बुधवार दोपहर गोल बाजार स्थित भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जबकि धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आया। आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दोपहर में अचानक भड़की आग

जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ के व्यस्त गोल बाजार इलाके में स्थित भाटिया किराया भंडार में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किराया भंडार के साथ संचालित इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की ऊंची लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में दमकल कर्मियों का सहयोग कर रहे हैं।

राजनांदगांव से मंगाई गई अतिरिक्त फायर ब्रिगेड

आग की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव से दो अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन भी डोंगरगढ़ के लिए रवाना किए गए हैं। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े: कोरबा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश, सूट-सलवार पहनकर पहुंचे बदमाश; नकली जेवर लेकर हुए फरार

Related to this topic: