प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पांच मंजिला अस्पताल में लगी भीषण आग

बरेली के पांच मंजिला अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित पांच मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में धुआं भरने से मरीजों और तीमारदारों को सांस लेने में परेशानी हुई।

बरेली के पांच मंजिला अस्पताल में लगी भीषण आग मची अफरा-तफरी

पांच मंजिला अस्पताल में लगी आग |

बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित पांच मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते अस्पताल में धुआं भर गया। वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग अस्पताल से बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।

धुआं भरने से घुटने लगा मरीजों का दम

आग और धुएं का असर सबसे अधिक अस्पताल के वार्डों में दिखाई दिया। धुआं भरने से मरीजों का दम घुटने लगा। बच्चों के वार्ड में भर्ती मासूमों को परिजन गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। कई परिजन अपने मरीजों को किसी तरह अस्पताल से बाहर लेकर पहुंचे।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। अस्पताल प्रशासन ने भी एंबुलेंस की मदद से भर्ती मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पतालों में भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्थिति को किया नियंत्रित

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल की छत की ओर लगने की बात सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- नेपाल आपदा के बीच 106 यात्रियों की हुई सुरक्षित घर वापसी
 

Related to this topic: