प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फोम के गोदाम में भीषण आग...

फोम के गोदाम में भीषण आग, तपन से पड़ोस के जिम की मशीनें पिघलीं, टला बड़ा हादसा

ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई...

फोम के गोदाम में भीषण आग तपन से पड़ोस के जिम की मशीनें पिघलीं टला बड़ा हादसा

फोम के गोदाम में भीषण आग, तपन से पड़ोस के जिम की मशीनें पिघलीं, टला बड़ा हादसा |

ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके में स्थित इस गोदाम की आग ने कुछ ही समय में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास की बस्तियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी जबरदस्त तपन (गर्मी) के कारण पड़ोस में स्थित एक जिम की कुछ मशीनें और उपकरण तक पिघल गए।

नजदीक ही था पेट्रोल पंप, हादसा टला

​स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और मुस्तैदी दिखाई। दुर्घटनास्थल से महज दो-तीन मकान छोड़कर ही एक पेट्रोल पंप और पास में ही रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। अगर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो आग पेट्रोल पंप तक फैल सकती थी और एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

15 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

​गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड़ भरा हुआ था, जिसने आग को चंद मिनटों में हवा दे दी। आग की लपटें उठती देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलत ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची

​सूचना मिलते ही आनंद नगर फायर सब स्टेशन, पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछारें कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। रिहायशी इलाकों और घनी बस्तियों में इस तरह के व्यावसायिक गोदाम बनाने पर सख्त पाबंदी है। इसके बावजूद शहर के कई घने इलाकों में धड़ल्ले से कबाड़ और ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम संचालित हो रहे हैं, जो रहवासियों के लिए हमेशा खतरा बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/constable-attacks-head-constable-with-axe-in-rewa/203969

Related to this topic: