प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रिंगढाना गांव में भीषण आग का तांडव

बैतूल के गांव रिंगढाना में आग ने मचाया तांडव, 22 मकान जलकर राख

भीमपुर विकासखंड के ग्राम रिंगढाना में शुक्रवार रात 8 बजे अचानक भीषण आग लगने से गांव के 22 मकान जलकर राख हो गए।

बैतूल के गांव रिंगढाना में आग ने मचाया तांडव 22 मकान जलकर राख

Massive Fire Guts 22 Houses in Ringdhana Village |

बैतूल (मध्यप्रदेश)। भीमपुर विकासखंड के ग्राम रिंगढाना में शुक्रवार रात 8 बजे अचानक भीषण आग लगने से गांव के 22 मकान जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज कपड़े नगदी सहित गृहस्थी का सामना जलने से 22 पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो गया। मिली जानकारी अनुसार आग पहले एक मकान में लगी हल्की हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप लेकर एक के बाद एक मकानों को अपनी आगोश में लेकर गांव का पुरा एक मोहल्ला घंटों में जलाकर राख कर दिया।

जान बचाने में जुटे ग्रामीण, नहीं बचा सके सामान

आग की उठतीं लपटों को देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई। घबराए लोगों ने जैसे तैसे खुद की, बच्चों-बुजुर्गों और घरों के आसपास बंधे पशुओं की जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों और पशुओं को सुरक्षित करने के चक्कर में वे घरों में रखे नकदी पैसे और आवश्यक सामग्री घरों से नहीं निकाल पाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण लोगों को सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गई।

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे। तत्काल घटना की सुचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। वहीं प्रशासन हरकत में आया और भैंसदेही, आठनेर, चिचोली, बैतूल से फायर ब्रिगेड वहानों को रिगढाना भेजा। सभी दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया परन्तु आदिवासी रिंगढाना के तबतक 22 मकान आग की भेट चढ़ गये थे। घटना की सुचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आगजनी में हुए नुक्सान का आंकलन किया।

पीड़ितों से मिले आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

घटना की सुचना मिलते ही आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लांक अध्यक्ष रानू ठाकुर रिंगढाना पहुंचे आदिवासी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की घटना का जायजा लिया और भैंसदेही एसडीएम सहित राजस्व विभाग और जिला प्रशासन से जल्द सर्वे कर पीड़ित परिवारों को हुएं नुक्सान का मुवावजा दिए जाने की मांग की इस दौरान उन्होंने सामाजिक संगठनों के लोगों से अपील की है कि ऐसे समय में सब आगे आए और पीड़ित परिवारों को जितनी हो उतनी मदद करें ताकि यह लोग आर्थिक स्थिति से उभर सकें।

यह भी पढ़ें: शाजापुर मेंखेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

Related to this topic: