प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में बड़ा हादसा

औरंगाबाद में शॉर्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, ₹20 लाख का सामान खाक

औरंगाबाद में सब्जी मार्केट के पास सोमवार को एक कपड़ा दुकान के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

औरंगाबाद में शॉर्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग ₹20 लाख का सामान खाक

Massive Fire Guts Garment Godown in Aurangabad, Loss Over ₹20 Lakh |

औरंगाबाद (बिहार)। शहर में सब्जी मार्केट के पास पोस्ट ऑफिस के बगल वाली गली में सोमवार को एक कपड़ा दुकान के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में करीब ₹20 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

दुकान बंद कर घर गए थे संचालक

जानकारी के अनुसार, एएम गारमेंट्स नाम के कपड़ा दुकान के संचालक मोहम्मद आसिफ दोपहर में दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों ने उनके मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही मोहम्मद आसिफ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर आग तेजी से फैल रही है। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

शटर तोड़कर बुझाई गई आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि दुकान का शटर बंद रहने के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक शटर खोलने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शटर को तोड़ना पड़ा। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। फिलहाल आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है।

दहशत में आए पड़ोसी दुकानदार

आग के कारण दुकान के अंदर रखा भारी मात्रा में कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनका कारोबार थोक और खुदरा दोनों स्तर पर चलता था। आग लगने से बड़ी मात्रा में स्टॉक जल गया है, जिससे ₹20 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर कई दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया, ताकि आग फैलने की स्थिति में नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: रांची में गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10.10 सेकंड में पूरी की 100 मीटर रेस

Related to this topic: