ओरछा। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा मंगलवार देर शाम ओरछा के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ओरछा। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा मंगलवार देर शाम ओरछा के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग मुख्य रूप से प्रसिद्ध 'हरदौल समाधि' के पीछे वाले क्षेत्र में भड़की, जिससे रात भर आसमान में लपटें उठती रहीं। इससे दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई
भीषण गर्मी के कारण जंगल में सूखी घास और पत्तों का भारी अंबार जमा हो गया था। मंगलवार को चली तेज हवाओं ने सुलग रही चिंगारियों को आग में तब्दील कर दिया और आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। स्थिति इतनी भयावह थी कि मंगलवार देर रात तक आग पर पूर्णतः काबू नहीं पाया जा सका था।
वन विभाग व प्रशासन आग पर काबू की कोशिश करते रहे
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, राहत एवं बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा 'दुर्गम रास्ता' बनी। जंगल के अंदरूनी हिस्सों में सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियों का पहुंचना अत्यंत कठिन साबित हुआ। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ऐतिहासिक धरोहर, मंदिर व वन्यजीव को गंभीर खतरा
ओरछा अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, मंदिरों और समृद्ध वन्यजीवों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जंगल में लगी आग रिहायशी इलाकों और पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्मारकों के नजदीक पहुंच गई थी। जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को इस आग से भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग के बढ़ते दायरे को देखते हुए आस-पास के ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है और आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े: सतना में नरवाई आग से किसान की मौत
https://www.primenewsnetwork.in/state/farmer-dies-in-stubble-fire-in-satna/178472