प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ओडिशा में पश्चिम बंगाल के मजदूर की हत्या की...

ओडिशा में पश्चिम बंगाल के मजदूर की हत्या की घटना पर भारी प्रतिक्रिया

ओडिशा से संबलपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के सूति के रहने वाले 19 साल के राज मिस्री जुएल राना की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में भारी प्रतिक्रिया हुई है।

ओडिशा में पश्चिम बंगाल के मजदूर की हत्या की घटना पर भारी प्रतिक्रिया

Massive reaction to the murder of a West Bengal labourer in Odisha |

कोलकाता। ओडिशा से संबलपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के सूति के रहने वाले 19 साल के राज मिस्री जुएल राना की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में भारी प्रतिक्रिया हुई है। टीएमसी ने भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल के बांग्ला भाषियों पर जुल्म ढाने का आरोप लगाते हुए आलोचना की। दूसरी तरफ भाजपा ने टीएमसी पर राजनीति करने का आरोप लगाता हुए कहा कि ओडिशा की सरकार और पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

बांग्ला बोलने के कारण लोगों ने की मारपीट, डर से भागे अन्य मजदूर

मुर्शिदाबाद के सूति में जुएल राना के परिवार के लोगों का कहना है कि संबलपुर में कुछ लोग जुएस राना के घर आए और आधार कार्ड समेत दूसरे पहचान की मांगने लगे। उन्होंने पहचान के सारे कागजार दिखाए लेकिन बांग्ला बोलने के कारण उन लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया और जुएल राना की मौत हो गई। गरीबी के चलते रोजगार के लिए जुएल राना संबलपुर गया था। वहां मजदूरी करने उसके गांव के आसपास के मजदूर भी गए हैं। जुएल राना के साथ के मजदूर डर से वहां से भाग आए हैं।

भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल के बांग्ला भाषियों पर हो रहा जुल्म: मंत्री शशि पांजा

टीएमसी नेता और बाल महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल के बांग्ला भाषियों पर लगातार जुल्म हो रहे हैं। उन्हें बांग्लादेशी बता कर मारापीटा और भगाया जा रहा है। दिल्ली में भी ऐसी घटना हो गई है। उन्होंने ओडिशा सरकार से जुएल राना के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने राज्य की मंत्री शशि पांजा पर अतिशयोक्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह निंदनीय घटना है। वहां की राज्य सरकार और पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/awami-league-not-out-may-field-independent-candidates/102509

आवामी लीग बाहर नहीं, उतार सकती है निर्दलीय उम्मीदवार

Related to this topic: