प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मथुरा में भीषण सड़क हादसा

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत और 24 घायल

मथुरा के राया क्षेत्र में स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं।

मथुरा में भीषण सड़क हादसा स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दो महिलाओं की मौत और 24 घायल

Mathura Accident: Two Women Dead, 24 Injured After School Bus Hits Tractor Trolley |

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। थाना राया क्षेत्र के गांव बिरहना के पास शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

शोक सभा में जा रहा था परिवार 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अधैया खुर्द गांव निवासी प्रताप सिंह अपने परिवार के करीब दो दर्जन लोगों के साथ गांव मोनिया हरदपुर में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। दोपहर करीब 12 बजे राया-अलीगढ़ मार्ग पर बिरहना गांव के पास पीछे से आ रही स्कूली बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।

दो महिलाओं की मौत, 24 लोग घायल 

हादसे में प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला, रजनी, अनीता, शशि समेत कुल 24 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को आगरा रेफर किया गया।

अस्पताल में तोड़ा दम 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शशि और रजनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कूली बस के सभी बच्चे सुरक्षित 

थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े:   बैतूल में दर्दनाक हादसा: खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत

Related to this topic: