उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स MDMA (3,4-मिथाइल एनिडियोक्सी मेथामफेटामाइन) बनाने के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स MDMA (3,4-मिथाइल एनिडियोक्सी मेथामफेटामाइन) बनाने के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने इस सिलसिले में आगर रोड स्थित एक गैरेज पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से 8.5 लाख रुपये भी बरामद
पुलिस ने इस रेड के दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल भारी सामग्री और संसाधन बरामद किए हैं। 75 नशीला पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध केमिकल जब्त किया गया। आरोपियों के पास से 8.5 लाख रुपये कैश बरामद। तस्करी और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक कार जब्त। गिरोह द्वारा पहचान छिपाने और अवैध काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जाली कागज भी मिले हैं।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिमनगंज मंडी क्षेत्र के आगर रोड पर स्थित एक गैरेज में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाने या उससे जुड़ी संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही हैं। पुलिस टीम ने जब वहां छापा मारा, तो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए।
झालावाड़ का अंतरराज्यीय गिरोह मप्र में भी करता था तस्करी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार राजस्थान के झालावाड़ और अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए आरोपी संभवतः एक बड़े सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जो न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।
आरिपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह केमिकल कहाँ से लाया जा रहा था? नेटवर्क का मुख्य सरगना कौन हैं? शहर के किन-किन इलाकों और युवाओं तक यह ड्रग्स पहुँचाई जा रही थी? पुलिस को उम्मीद है कि इन गिरफ्तारियों से जिले में सक्रिय नशा माफियाओं की कमर टूटेगी और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: अजा के छात्रों को ₹10,000; उज्जैन में एयरबस संचालन
https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515