प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केराकत के होटल में MDMA बनाने वाले गिरोह का खुलासा

केराकत के होटल में MDMA बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का ड्रग्स बरामद

जौनपुर के केराकत में होटल से MDMA बनाने और तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने तैयार और अर्धनिर्मित MDMA समेत उपकरण व अन्य सामग्री बरामद की।

केराकत के होटल में mdma बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार डेढ़ करोड़ का ड्रग्स बरामद

MDMA Manufacturing Gang Busted in Jaunpur Hotel, 4 Arrested |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। केराकत कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर कथित तौर पर एमडीएमए (MDMA) बनाने और उसकी तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। केराकत थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से 317 ग्राम तैयार MDMA और 660 ग्राम अर्धनिर्मित MDMA के साथ निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, रासायनिक सामग्री, 9,500 रुपये नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थ व सामग्री की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर होटल में छापेमारी, चार आरोपित पकड़े गए

पुलिस के अनुसार आठ सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केराकत स्टेशन रोड स्थित ग्रांड वेलकम रेस्टोरेंट/होटल में कुछ लोग अवैध रूप से MDMA तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने होटल में दबिश दी। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शशांक मौर्या उर्फ सम्राट उर्फ लालू, सुनील सोनकर, राहुल सोनकर और शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है।

MDMA बनाने के उपकरण और रासायनिक सामग्री बरामद

पुलिस ने मौके से मिक्सर मशीन, बिजली के हीटर, शीशे के जार व ट्रे, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, ड्रम सहित कई उपकरण और रासायनिक सामग्री बरामद होने की बात कही है। करीब 1.8 किलोग्राम सफेद पाउडर तथा अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।इस मामले में केराकत थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर सामग्री की आपूर्ति और तैयार मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली में खनिज विभाग का छापा, बिना अनुमति चल रहा था रेत खनन; 4 ट्रैक्टर जब्त

Related to this topic: