प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर के होटल से MDMA नेटवर्क का खुलासा

जौनपुर के होटल से MDMA नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के ग्रैंड वेलकम होटल में छापेमारी के बाद पुलिस और SWAT टीम ने कथित MDMA निर्माण व तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जौनपुर के होटल से mdma नेटवर्क का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के होटल से MDMA नेटवर्क का खुलासा |

जौनपुर: जिस होटल में लोग ठहरने और आराम करने पहुंचते हैं, उसी होटल से निकला नशे के एक बड़े नेटवर्क का कनेक्शन! ग्रैंड वेलकम होटल में हुई छापेमारी के बाद केराकत पुलिस और SWAT टीम ने अवैध MDMA बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

317 ग्राम MDMA और 660 ग्राम अर्धनिर्मित ड्रग्स बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार मौर्य, सुनील सोनकर, राहुल सोनकर और विश्वकर्मा कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 317 ग्राम निर्मित MDMA और 660 ग्राम अर्धनिर्मित MDMA बरामद किया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने MDMA तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, 9,500 रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रैंड वेलकम होटल में हुई छापेमारी के बाद पुलिस को इस अवैध कारोबार से जुड़े अहम सुराग मिले। 

ड्रग्स नेटवर्क के बाकी आरोपियों की तलाश तेज

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, MDMA की सप्लाई कहां तक होती थी और इसके तार किन इलाकों से जुड़े हैं। होटल में हुई कार्रवाई से सामने आए इस खुलासे ने जौनपुर में अवैध नशे के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 

ये भी पढे़ं- अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद में ट्रंप का बड़ा एक्शन, पांच निर्देश जारी
 

Related to this topic: