प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

मेरठः नौचंदी के मंदिर परिसर में मांस पकाने की शिकायत

सिविल लाइंस के सीओ सुचित्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सूचना देने वाले ने बताया था कि झूले चलाने वाले कुछ लोगों ने मांस पकाया था।

मेरठः नौचंदी के मंदिर परिसर में मांस पकाने की शिकायत

फाइल फोटो |

मेरठ (उत्तर प्रदेश )। नौचंदी मेला क्षेत्र के एक मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर मांस पकाने की शिकायत मिलने के बाद मेरठ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 28 मई को किसी ने आपातकालीन 'डायल 112' सेवा को सूचित किया कि कुछ लोग नौचंदी क्षेत्र में स्थित एक मंदिर परिसर में मांस पका रहे हैं। 

झूले वालों पर आरोप

सिविल लाइंस के सीओ सुचित्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सूचना देने वाले ने बताया था कि झूले चलाने वाले कुछ लोगों ने मांस पकाया था। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जुटाए गए सबूतों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

कर्नाटक में भी हो चुका है ऐसा मामला

इससे पहले इसी साल फरवरी में, कर्नाटक के बेल्लारी जिले के नगालकेरी इलाके में स्थित अंजनेय स्वामी मंदिर के परिसर में मांस से भरा एक बैग मिलने के बाद ऐसा ही विवाद खड़ा हो गया था।

इसे भी पढ़ेंः हमीरपुर में तेज तूफ़ान से निर्माणाधीन पुल गिरा, पांच मजदूरों की मौत

Related to this topic: