प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे

लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार, PGI से बाराबंकी तक दौड़ेगी मेट्रो

उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज का निर्माण कार्य जुलाई से शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार pgi से बाराबंकी तक दौड़ेगी मेट्रो

लखनऊ मेट्रो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज का निर्माण कार्य जुलाई से शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से प्रोजेक्ट पूरा करने की योजना है। जिसके तहत राजधानी के चप्पे-चप्पे तक मेट्रो सेवा पहुंचाने की तैयारी हो रही है। 

बाराबंकी, उन्नाव, संडीला और इटौंजा को जोड़ने की योजना

राजधानी में 10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। जिससे पीजीआई, मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब से लेकर बाराबंकी तक मेट्रो पहुंचेगी। साथ ही उन्नाव, संडीला और इटौंजा को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। 

मेट्रो विस्तार परियोजना पर खर्च होंगे करीब 30 हजार करोड़ रुपये

एयरपोर्ट-मुंशी पुलिया मेट्रो लाइन का भी विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। मेट्रो का विस्तार होने से 35 से 40 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मेट्रो विस्तार परियोजना पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं।

सभी मेट्रो स्टेशनों पर होगी पार्किंग की सुविधा

मेट्रो प्रशासन की ओर से तैयार सभी मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त पार्किंग की सुविधा होगी। साथ ही सभी मेट्रो स्टेशनों पर ई-साइकिल और ई-बाइक सेवा भी यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मेट्रो के विस्तार से परिवहन सेवा बेहतर हो जाएगी।

Related to this topic: