प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह गिरफ्तार

UPSSSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कराने के मामले में वाराणसी निवासी कुश पटेल को गिरफ्तार किया है।

upsssc परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Member of Gang Involved in Cheating During UPSSSC Exam Arrested |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ पुलिस ने UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की साजिश का खुलासा करते हुए गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने वाराणसी निवासी करीब 27 वर्षीय कुश पटेल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था अभ्यर्थी

मामला 9 अगस्त 2026 का है। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी आलोक पटेल की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके कान से हियरिंग डिवाइस और अंडरवियर में सिम लगा ब्लूटूथ डिवाइस व दो सेल बैटरियां बरामद हुई थीं।

छह लाख रुपये में तय हुई थी नकल

पूछताछ में सामने आया कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताकर अभ्यर्थी को नकल कराने की योजना थी। इस मामले में आलोक पटेल और विरेन्द्र कुमार राय उर्फ बाबू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक नकल कराने के लिए अभ्यर्थी से छह लाख रुपये लेने की बात तय हुई थी।

वाराणसी से आजमगढ़ लाया गया था अभ्यर्थी

पुलिस जांच में सामने आया कि कुश पटेल परीक्षा से एक दिन पहले विरेन्द्र कुमार राय के संपर्क में आया था। इसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर हियरिंग और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए अभ्यर्थी को अभ्यास कराया गया। परीक्षा के दिन कुश पटेल अपने साथियों के साथ अभ्यर्थी को वाराणसी से आजमगढ़ लेकर आया था।

पुलिस से बचकर फरार हुए साथी

अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के बाद कुश पटेल और उसके साथी बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े:   125.7 किलो गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर पर शिकंजा, महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार

Related to this topic: