प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सरकार के विरोध में चल रही हवा

रथ यात्रा का संदेश सत्ता परिवर्तन के शंखनाद में बदल गयाः सपा

अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के दौरान बादलों ने भी बरसात करके समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का स्वागत किया। खराब मौसम में भी लोगों में भारी जोश नजर आया।

रथ यात्रा का संदेश सत्ता परिवर्तन के शंखनाद में बदल गयाः सपा

कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को गदा भेंट कर सम्मानित किया |

 रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यता कराने वाले समाजवादी छात्र सभा के छात्रों से की गई मारपीट और पुलिस द्वारा विधायक राहुल लोधी एवं विधायक श्याम सुन्दर ‘भारती‘ के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने विधायक को सम्मानित-प्रोत्साहित करने के लिए रायबरेली जाकर विधायक राहुल लोधी के घर चाय पीने जाने के ऐलान मात्र से ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गयी है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ताओं की हुंकार से रायबरेली की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गयी है। यह बयान सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जारी किया है। 

सरकार के विरोध में चल रही हवा

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के दौरान बादलों ने भी बरसात करके समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का स्वागत किया। खराब मौसम में भी लोगों में भारी जोश नजर आया। रायबरेली तक समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का संदेश सत्ता परिवर्तन के शंखनाद में बदल गया है। श्री अखिलेश यादव जब अपने आवास से रायबरेली के लिए निकले तो वे भी यह देखकर चकित रह गए कि उनसे पहले ही बड़ी संख्या में नौजवान अपने वाहनों से पीछे चलने को तैयार है। पीडीए रथ यात्रा के पीछे चलने वाले बेशुमार वाहनों के अलावा पैदल दौड़ रहे छात्र-नौजवानों के जोश को देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सरकार के विरोध में हवा नहीं आंधी चल रही है। इन नौजवान छात्रों की रेस से लग रहा था कि जैसे ये सत्ता की मैराथन रेस है। इसमें भाग ले रहे सभी नौजवान छात्र इस रेस को जीतने के लिए 10 साल से तैयारी कर रहे। रेस कर रहे नारा लगा रहे थे ‘अखिलेश यादव हमारे नेता है, ये जो वादा करते है वह चुन-चुन कर पूरा करते है।

रथयात्रा क गंतव्य तक पहुंचने में पांच घंटे लगे

 लखनऊ-रायबरेली सीमा से पूर्व मोहनलालगंज कस्बा तथा निगोहा टोलप्लाजा पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया चुरुआ में समाजवादी पीडीए रथ पर जब अखिलेश सवार होकर चले तो रथ में उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और श्याम सुन्दर भारती विधायक बछरांवा, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव  रहे। रायबरेली मुख्यालय तक 50 किलोमीटर की यात्रा में लोगों की भीड़ में जनता का उत्साह देखने लायक था। इसमें नौजवान-छात्र अपने भविष्य का सपना लिए श्री अखिलेश यादव जी पर भरोसा रखकर नारे लगाते हुए अपने नेता की हौसला अफजाई करते रहे। दौड़ रहे नौजवान-छात्र श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत और अभिनंदन कर रहे थे। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग घंटो अपने चहेते नेता को देखने के लिए इंतजार करते रहे। रास्ते भर में स्थानीय लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं श्री अखिलेश यादव के स्वागत-अभिनंदन के लिए उत्साहित दिखीं। नौजवानों और किसानों में तो गजब का उत्साह देखने को मिला। चुरुआ से रायबरेली मुख्यालय तक पहुंचने में अखिलेश यादव को साढ़े पांच घंटे लगे। यहां जनसभा में बरसात के बावजूद हजारों का जनसैलाब था। चारो तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। इससे पूर्व कठवारा में उनका स्वागत हुआ। हरचन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राहुल लोधी के आवास पर अखिलेश जी ने चाय पी। वे रायबरेली के जिलाध्यक्ष इं0 बीरेन्द्र यादव के जेल रोड आवास पर भी गए। राम सिंह पटेल तथा सुरेश यादव के परिवार से भी भेंट की।

इसे भी पढ़ेंः     भाजपा सरकार में झूठा प्रचार और निवेश, एमएसएमई इकाइयां हुईं बर्बाद: अखिलेश यादव

Related to this topic: