प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजनांदगांव में कलेक्टर के निर्देश पर छापा

राजनांदगांव में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: चूना पत्थर ले जा रहे 3 वाहन जब्त

राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चूना पत्थर यानी गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया है।

राजनांदगांव में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई चूना पत्थर ले जा रहे 3 वाहन जब्त

Mineral Department Seizes 3 Vehicles for Illegal Limestone Transport |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चूना पत्थर यानी गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन इलाकों में हुई औचक जांच, बिना कागजात के पकड़े गए वाहन

खनिज विभाग की टीम ने अर्जुनी, रायतापायली, डोंगरगांव, खुज्जी, सुरगी, तुमड़ीबोड़, सोमनी सहित कई क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम करेली में महाराष्ट्र नंबर की एक हाईवा और ग्राम खुर्सीपार में एक माजदा वाहन को बिना वैध दस्तावेज के चूना पत्थर का परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। दोनों वाहनों को डोंगरगांव थाना के सुपुर्द किया गया।

गिट्टी का अवैध परिवहन करने वाली एक और हाईवा जब्त

इसी अभियान के दौरान ग्राम फरहद में एक अन्य हाईवा को भी अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर पुलिस लाइन थाना राजनांदगांव के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: पाक को मिला करारा जवाब: अफगानिस्तान के हवाई हमलों से हिला पाकिस्तान

Related to this topic: