केंद्रीय जल राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने नदिया जिले के ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतुआ समुदाय में भ्रम फैला रही है।
कोलकाता। केंद्रीय जल राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने नदिया जिले के ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतुआ समुदाय में भ्रम फैला रही है। वे चाहती है कि मतुआ समुदाय के लोगो को भारतीय नागरिकता नहीं मिले। वे मतुआ समुदाय का वोट की राजनीति के लिए औजार (टूल्स) की तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं।
घोर कुहासा के कारण नहीं उतर सका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर
ताहेरपुर में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले थे। घोर कुहासा के चलते उनके हेलीकाप्टर नहीं उतर सका और वे वापस कोलकाता चला गया। भाजपा ने यह रैली मतुआ समुदाय को रिझाने के मकसद से आयोजित की थी। मतुआ समुदाय को अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री उनके हित में कुछ ऐलान करेंगे। नदिया, उत्तर चौबस परगना और दक्षिण परगना में मतुआ समुदाय की अच्छी आबादी है। नदिया जिले मे तहत रानाघाट और उत्तर चौबीस परगना जिले के बनगांव लोकसभा सीट पर 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा की लगातार जीत हुई है। बनगांव के सांसद और मतुआ समुदाय के नेता खुद शांतनु ठाकुर हैं।
बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थी सीएए के तहत बन सकते हैं भारतीय नागरिक
शांतनु ठाकुर ने कहा कि मतुआ समुदाय देश विभाजन के बाद पूर्व पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में भारत में आए और जब पूर्व पाकिस्तान बांग्लादेश बना तो भी मतुआ समुदाय शरणार्थी के रूप में भारत आए। पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के लोग रह रहे हे। इनके सामने यहां की नागरिकता प्रारप्त करने क समस्या है। भाजपा के नेतृत्व की राजग सरकार ने मतुआ समुदाय के लोगों की नागरिकता की समस्या के समाधान के लिए ही सीएए कानून बनाया। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कानून का विरोध कर रही हैं। इस कानून के तहत बांग्लादेश से शरणार्थी के रूप में आए हिंदू यहां के नागरिक बन सकते है।
मतुआ समुदाय की मदद के लिए भाजपा की ओर से खोले गए हैं कैंप
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि वोटर कार्ड, राशन कार्ड के बन जाने से ही मतुआ समुदाय के लोग यहां के नागरिक नहीं हो जाएंगे। किसी को नागरिक बनाना राज्य के हाथ में नहीं है, बल्कि केंद्र के हाथ में है। मतुआ समुदाय के लोग सीएए के तहत नागरिकता बनने के लिए फार्मं भर सकते हैं और यहां का नागरिक बन सकते है। भाजपा की ओर से मतुआ समुदाय की मदद के लिए कैंप खोले गए हैं। लेकिन टीएमसी इसका विरोध कर रही है। मतुआ समुदाय को टीएमसी के जाल में फंसने कोई जरूरत नही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/relations-with-india-strengthened-deteriorated-with-pakistan-afghan-minister/101899
भारत के साथ संबंध प्रगाढ़, पाक के साथ बिगड़े: अफगान मंत्री