गुजरात से तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद नाबालिग प्रेमी के साथ दो हजार किलोमीटर दूर जमुई पहुँची और मंदिर में शादी कर ली।
Minor flees to Jamui from Gujarat married her lover in a temple, police arrest youth |
जमुई (बिहार)। करीब तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद घर के सारे रिश्ते-नाते को तोड़कर प्रेमी युवक के साथ नाबालिग करीब दो हजार किलोमीटर दूर गुजरात से जमुई पहुंच गई और मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर ली।
छापेमारी कर नाबालिग को किया बरामद
घटना की शिकायत नाबालिग के स्वजन द्वारा गुजरात के राजकोट थाना में दर्ज कराई गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस जमुई पहुंची और टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से मड़वा गांव में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद करने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है और नाबालिग का कोर्ट में बयान कराने के बाद दोनों को साथ में लेकर पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गई।
बहराइच की नाबालिग और जमुई के युवक की है यह प्रेम कहानी
प्रेमी युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र चंद्रदीप पासवान के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग उत्तर प्रदेश के बहराईंच जिले इलाके की रहने वाली है। बताया जाता है कि नाबालिग के परिवार वाले गुजरात में ही किराए के मकान में रहकर काम करते थे और युवक अपने पिता के साथ गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करता था।
गुजरात से भागकर जमुई पहुँचे और पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमी युगल
काफी दिनों से दोनों गुजरात में ही रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई, बातें हुई फिर दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गई। इसके बाद दोनों गुजरात से रवाना होकर दो हज़ार किलोमीटर दूर जमुई पहुंचकर मंदिर में अंतर्जातीय विवाह कर घर में सात दिनों से रह रहे थे। इसी बीच शिकायत के बाद गुजरात पुलिस जमुई पहुंच गई और दोनों को साथ लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक ऐलान, नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी उनकी TMC पार्टी