प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो माह से परिजन परेशान

इटावा में दो महीने से लापता नाबालिग किशोरी का नहीं मिला सुराग

इटावा में दो महीने से अधिक समय से लापता नाबालिग किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किशोरी की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है।

इटावा में दो महीने से लापता नाबालिग किशोरी का नहीं मिला सुराग

Minor Girl Missing for Over Two Months in Etawah |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे तमाम अभियानों और सख्त दावों के बीच जसवंतनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग किशोरी का दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। खाकी की इस सुस्त कार्यप्रणाली से क्षुब्ध परिजन दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, जबकि क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली और महिला सुरक्षा की दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

​थानों के चक्कर काटने को मजबूर लाचार परिजन

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो महीने पहले एक नाबालिग किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन से लेकर आज तक वे लगातार थाने और अधिकारियों के चौखट पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन का पुलिंदा ही थमाया जा रहा है। समय बीतने के साथ-साथ परिवार की मानसिक पीड़ा और चिंता और गहरी होती जा रही है।

​कागजों तक सीमित साबित हो रही पुलिसिया तफ्तीश

​मामले में सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि आधुनिक तकनीक और सर्विलांस सिस्टम से लैस होने का दावा करने वाली पुलिस दो महीने में एक नाबालिग का सुराग तक क्यों नहीं जुटा पाई? ​स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस शुरुआत से ही मामले को गंभीरता से लेती तो अब तक किशोरी सकुशल अपने घर वापस लौट चुकी होती।

​तेजतर्रार सीओ आयुषी सिंह की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

​गौरतलब है कि जसवंतनगर क्षेत्र की कमान इस समय क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह के हाथों में है, जिन्हें एक तेजतर्रार, सख्त और सजग महिला पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। एक महिला अधिकारी के क्षेत्र में तैनात रहते हुए भी एक नाबालिग बेटी का दो माह तक सुराग न लग पाना जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः फतेहपुर में सरिया व्यापारी के घर बड़ी चोरी, ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

Related to this topic: