प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

होटल में नाबालिग से बलात्कार

उत्तर दिल्ली के होटल में नाबालिग लड़की से बलात्कार

उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तर दिल्ली के होटल में नाबालिग लड़की से बलात्कार

Minor girl raped in hotel |

नयी दिल्ली : उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लड़की के संपर्क में आया था। घटना वजीराबाद थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई। पुलिस ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोनों वजीराबाद के रहने वाले

पुलिस के अनुसार, लड़की और आरोपी दोनों वजीराबाद इलाके के निवासी हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी दोस्ती के बहाने नाबालिग को होटल ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद लड़की घर लौटी और अपने परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और उसका बयान दर्ज किया गया।

आरोपी घटना के बाद से फरार

उसके बयान और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर वजीराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

होटल के रिकॉर्ड की जांच

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में नाबालिग को होटल में प्रवेश की अनुमति दी गई। जांचकर्ता होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: मैहर में शराब के नशे में पारिवारिक दोस्तों के बीच विवाद, युवक के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल

Related to this topic: