Mirzapur administration cracks down on coaching centers after Lucknow fire incident |
मिर्जापुर,(उत्तर प्रदेश) : यूपी की राजधानी लखनऊ में हादसे के बाद मिर्जापुर में कई कोचिंग सेंटरों पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच की। कोचिंग सेंटरों पर जांच के दौरान फायर सिलेंडरों की भी जांच की गई।
मिर्जापुर में स्थित कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन ने की जांच
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में बच्चों की मौत के बाद मिर्जापुर जनपद में स्थित कोचिंग संस्थानों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच की। तहसील चौराहे पर स्थित जनपद के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान आकाश कोचिंग सेंटर में सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार और एएसपी नीतीश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल की। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा कोचिंग सेंटर में लगे फायर सिलेंडरों की भी जांच की गई।
फायर नॉर्म्स पूरे करने के बाद ही दी जाएगी अनुमति
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद में कोचिंग संस्थानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। फायर नॉर्म्स पूरे करने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। चेकिंग के दौरान कई कोचिंग संचालक गेट बंद कर मौके से फरार हो गए। जिले में बिना फायर इंस्ट्रूमेंट लगाए कई कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त छापेमारी में कई कोचिंग सेंटरों में फायर इंस्ट्रूमेंट नहीं पाए गए।
फायर इंस्ट्रूमेंट के चल रहे कोचिंग सेंटर बंद
बिना फायर इंस्ट्रूमेंट के चल रहे कोचिंग सेंटरों को पुलिस प्रशासन की टीम ने बंद कराया। कोचिंग बंद कर मौके से फरार संचालकों को नोटिस दी जाएगी. बिना फायर इंस्ट्रूमेंट के कोचिंग चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ेंः स्कार्पियो-ट्रैक्टर हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत, 5 दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद तोड़ा दम