मिर्जापुर में छत पर सो रहे 22 वर्षीय युवक की 440 वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की 440 वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा युवक
जानकारी के अनुसार, संतनगर थाना क्षेत्र के निवासी रामबालक (22) पुत्र स्वर्गीय गणेश कोल शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने गया था। देर रात शौच के लिए उठने के दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को किया मृत घोषित
घटना के बाद परिजन तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही संतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामबालक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े: मैनपुरी में केबल डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, दो घायल