प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 वर्षीय किशोर की मौत

तीन दिनों से लापता 14 साल के किशोर का कुएं में मिला शव, जंगल में गाय चराने गया था मासूम

शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निशाना में बुधवार शाम 14 वर्षीय किशोर आनंद चौहान का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ है।

तीन दिनों से लापता 14 साल के किशोर का कुएं में मिला शव जंगल में गाय चराने गया था मासूम

Missing 14-Year-Old Boy Found Dead in Well After 3 Days in Shajapur |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निशाना में बुधवार शाम 14 वर्षीय किशोर आनंद चौहान का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुएं में मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। किशोर पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

​8 जून को लापता हुआ था आनंद

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निशाना निवासी आनंद पिता अंबाराम चौहान (14) 8 जून की सुबह घर से गाय चराने के लिए जंगल की ओर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उसी दिन अकोदिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

​कुएं में मिला शव

बुधवार को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में किशोर का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई प्रदीप तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अकोदिया सिविल अस्पताल भेजा गया, जहाँ प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

किशोर की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।"

यह भी पढ़ें: जौनपुर में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज, 9 जुलाई तक चलेगा अभियान

Related to this topic: