नरसिंहपुर के गोटेगांव क्षेत्र में लापता हुई एक छात्रा का शव जंगल में मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के गोटेगांव क्षेत्र से लापता हुई एक स्कूल की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस पर पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की वारिकी से जांच की जा रही है। और मृतका के शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहा पर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
तीसरी कक्षा की छात्रा थी मासूम
जानकारी अनुसार बताया गया है कि बुधवार की दोपहर को गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरतला से एक कक्षा तीसरी की छात्रा लापता हो गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी और शाम को सोशल मीडिया व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मो पर बच्ची के लापता होने की सूचना शेयर की गई थी।
जंगल मे मिला मासूम का शव
जिसके बाद देर रात को पुलिस टीम ने अपने सूचना तंत्रो के माध्यम से बच्ची का पता गांव के पास स्थित जंगल में लगाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा, कि बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसे तुरंत घटनास्थल पर मौजूदा कार्यवाही करते हुए।
शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया
मासूम के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर आज गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है। वही पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आंगे की कार्यवाही की जा सकेगी। और इसमें जो भी अपराधी शामिल होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः चारपाई पर गर्भवती को नदी पार कराने को मजबूर ग्रामीण