प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

लापता शिक्षिका का शव कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला, जांच जारी

औरंगाबाद से लापता शिक्षिका नेहा कुमारी का शव कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला है।

लापता शिक्षिका का शव कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला जांच जारी

Missing Teacher Found Dead on Koderma Railway Track, Investigation Underway |

औरंगाबाद,(बिहार)। शुक्रवार शाम से लापता एक युवती का शव कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान दाउदनगर के मनहार गांव निवासी संजय कुमार सिन्हा की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैकमैन को युवती का शव पड़ा मिला। ट्रैकमैन ने तत्काल इसकी सूचना कोडरमा आरपीएफ को दी, जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटनास्थल से बरामद आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान

घटनास्थल से बरामद एक बैग में रखे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई। बैग से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक विद्यालय के बच्चों की मार्कशीट, नेहा के कॉलेज के सर्टिफिकेट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं। आरपीएफ ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि नेहा जिस ट्रेन से यात्रा कर रही थी, संभवतः उसी से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। 

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी मृतका 

घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। मृतका की बहन लवली सिन्हा ने बताया कि वह और नेहा दाउदनगर स्थित डिवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल में साथ पढ़ाती थीं। शुक्रवार को नेहा स्कूल से पढ़ाने के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी। लवली के अनुसार, नेहा रोज शाम 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन देर शाम तक वह वापस नहीं आई।

स्थानीय थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज

परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में मैसेज करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रात करीब 8 बजे जब दोबारा कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

यह भी पढ़ेंः महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: