प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

विधानसभा चुनाव में जोड़ा फूल नहीं, कमल खिलेगा

मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर हमला: बोले- 'प्रलोभन' से नहीं बचेगी सत्ता, बंगाल में खिलेगा कमल

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवती ने कहा कि ममता सरकार विधानसभा चुनाव के पहले युवाओं और महिलाओं को जितना चाहे उतना प्रलोभन दे दे, लेकिन पश्चिम बंगाल में उसका खात्मा तय है।

मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर हमला बोले- प्रलोभन से नहीं बचेगी सत्ता बंगाल में खिलेगा कमल

फाइल फोटो |

कोलकाता। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवती ने कहा कि ममता सरकार विधानसभा चुनाव के पहले युवाओं और महिलाओं को जितना चाहे उतना प्रलोभन दे दे, लेकिन पश्चिम बंगाल में उसका खात्मा तय है। उसकी चाल को युवक और महिलाएं समझ रही हैं।

योजनाओं के जरिए वोट बैंक की राजनीति पर कटाक्ष

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जा चुके और भाजपा के केंद्रीय कमिटी के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती ने विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य की तर्ज पर ही कहा कि अप्रैल के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेगी। ममता बनर्जी अपनी सत्ता को बचाने के लिए प्रलोभन की राजनीति शुरू की है। उन्होंने युवा साथी योजना पेश किया। लक्खी भंडार योजना में रुपए बढ़ा दिए। किसानों को अनुदान देने की योजना बना ली। लेकिन उनकी प्रलोभन की राजनीति का उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। युवा हो या महिलाएं या किसान, शिक्षक, सभी उनकी लूट-खसोट की राजनीति से वाकिफ है और वे सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

दक्षिण बंगाल में परिवर्तन संकल्प यात्रा पर हैं मिथुन चक्रवर्ती

टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती भाजपा की ओर से चलाए गए परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान उत्तर बंगाल का दौरा कर चुके हैं और अब दक्षिण बंगाल के दौरा पर हैं। उनका कहना है कि भाजपा का कार्यक्रमों में युवाओं और महिलाओं की भागेदारी से पता चल जाता है कि इस बार जोड़ा फूल नहीं, कमल खिलेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-of-higher-tariffs-after-supreme-court-setback/145556

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज ट्रंप, ऊंचे शुल्क की दी नई चेतावनी

Related to this topic: