प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिथुन चक्रवर्ती बोले - SIR से डरने की जरुरत नहीं.

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं : मिथुन चक्रवर्ती

Mithun CHakraborty : कोलकाता। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्य समुदाय के लोगों को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं है। एसआईआर से वे डरें जो भारतीय नहीं है..

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं  मिथुन चक्रवर्ती

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं : मिथुन चक्रवर्ती |

Mithun CHakraborty : कोलकाता। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्य समुदाय के लोगों को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं है। एसआईआर से वे डरें जो भारतीय नहीं है। उन्होंने एसआईआर के भय से हुई आत्महत्या की घटना पर चिंता जताई और इसके लिए एसआईआर के बारे में भ्रम फैला कर भय का माहौल तैयार करने वालों को जिम्मेदार ठहराया।

उनका इशारा टीएमसी के नेताओं की तरफ था। कहना न होगा कि मिथुन चक्रवर्ती पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी थे। ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था, लेकिन बाद में वे बीजेपी के साथ हो गए। मिथुन चक्रवर्ती हावड़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

वह एसआईआर को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही : मिथुन चक्रवर्ती

उन्होंने कहा कि एसआईआर उन लोगो के लिए है, जो भारतीय नहीं हैं। भारतीय नागरिकों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उनका इशारा बांग्लादेश से आए मुस्लिमों के भारतीय नहीं होने और उनके डरने से था। उन्होंने 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को “अग्निपरीक्षा” की संज्ञा दी। उन्होंने टीएमसी की आलोचना करते हुए कहा कि वह एसआईआर को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही है और उसके बारे में भ्रम फैला रही है। टीएमसी को डर है कि वोटर लिस्ट से  फर्जी और बांग्लादेश से आए घुसपैठियों का नाम हटने पर वह सत्ता में नहीं रह पाएंगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/two-suspects-arrested-in-uk-train-stabbing-incident-10-injured/96275

Related to this topic: