कोलकाता। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रसोई गैस के सिलेंडर की बढ़ी कीमत को लेकर लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
कोलकाता। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रसोई गैस के सिलेंडर की बढ़ी कीमत को लेकर लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति का आरोप
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार को बदनाम करने की राजनीति कर रही हैं।
पश्चिम एशिया के संघर्ष का हवाला
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे संघर्ष के मद्देनजर तेल कंपनियों ने तेल की कीमत बढ़ा दी है।
एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा
इसके चलते केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सवाल
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम है।
राज्य सरकार के टैक्स पर उठाए सवाल
उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों नहीं पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए करों को कम कर रही हैं?
यह भी पढ़े: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज
https://www.primenewsnetwork.in/sports/icc-men-t20-world-cup-2026-final-today/147890