प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर चौबीस परगना के तहत ठाकुरनगर में भाजपा की चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को चेतावनी दी कि वे हिंदुस्तान छोड़ दें।
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर चौबीस परगना के तहत ठाकुरनगर में भाजपा की चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को चेतावनी दी कि वे हिंदुस्तान छोड़ दें। चार मई के बाद उनको चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा। उन्हें टीएमसी नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए यहां अवैध ढंग से घुस आए हैं और फर्जी कागजात बना कर रह रहे हैं।
CAA पर शरणार्थियों को भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ, नमोशुद्र को आश्वस्त किया कि केंद्र की उनकी सरकार ने सीएए (नागरिक संशोधन नियम) कानून ले आई है। इसके तहत बांग्लादेश से आए मतुआ, नमोशुद्र शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी और उन्हें वह सब मिलेगा, जो यहां देश के नागरिकों को मिलता है। उन्होंने कहा कि निर्मम टीएमसी सीएए का विरोध करती है। इसे हटाने की मांग करती है। वह मतुआ, नमोशुद्र की भलाई के बारे में नहीं सोचती। जो मतुआ, नमोशुद्र टीएमसी को वोट देंगे, वे अपने पूर्वजों के दिल को दुखाने का काम करेंगे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया कि जनसंघ के संस्थापक Syama Prasad Mukherjee को उत्तर चौबीस परगना, नदिया, पूर्व मेदिनीपुर समेत तमाम क्षेत्रों का समर्थन मिला था। उन्होंने पूर्वी बंगाल के शरणार्थियों के मुद्दे को उठाया था और वे शरणार्थियों के दुख में साथ खड़े थे। उनका संस्कार भाजपा के भीतर है। भाजपा अपनी जिम्मेदारी मानती है और मतुआ, नमोशुद्र शरणार्थियों के दुख-सुख की चिंता करती है। भाजपा की केंद्र सरकार सीएए कानून ले आई।
TMC पर तीखा हमला और वोट की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण में भारी मतदान हुआ। टीएमसी का अहंकार टूट गया है। दूसरे चरण में पहले चरण के रिकॉर्ड को तोड़ना है। भाजपा की जीत पक्की होने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी पहले मां, माटी, मानुष की बात करती थी लेकिन अब नहीं करती है। उसका पाप सबके सामने आ गया है। टीएमसी के जंगलराज में टीएमसी का हर छोटा-बड़ा नेता, गुंडा, माफिया अपने को सरकार समझता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने एक वोट से टीएमसी के जंगलराज को खत्म करने की अपील की।
यह भी पढ़े: हमलावर कोल टामस गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/world/gunfire-chaos-at-white-house-dinner-trump-escorted-to-safety/179404