प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी ने दिलीप घोष को दी तरजीह

मोदी की तवज्जो से दिलीप घोष का बढ़ा हौसला, बंगाल भाजपा में बढ़ी हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तरजीह मिलने पर पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा प्रेदश अध्यक्ष दिलीप घोष का हौसला चौगुना हो गया।

मोदी की तवज्जो से दिलीप घोष का बढ़ा हौसला बंगाल भाजपा में बढ़ी हलचल

Modi’s Attention Boosts Dilip Ghosh’s Role in Bengal Politics |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तरजीह मिलने पर पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा प्रेदश अध्यक्ष दिलीप घोष का हौसला चौगुना हो गया। भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की पार्टी में अच्छी-खासी साख थी। लेकिन पार्टी की ही एक कार्यकर्ता से विवाह कर लेने के बाद प्रदेश के समकक्ष नेतओं से उपेक्षित होने लगे। हालांकि वे अलग-थलग रह कर भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का कार्य करते रहे।

अमित शाह ने सौंपी नई जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में कोलकाता दौरे के समय उनसे अलग से बातचीत कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने बाबत मना लिया और दायित्व भी सौंपा। दिलीप घोष के प्रदेश अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 में विधानमसभा चुनाव में पार्टी को उल्लेखनीय कामयाबी मिली थी।

मंच पर हुई सीधी बातचीत से विरोधियों को मिला कड़ा संदेश

भाजपा नेता दिलीप घोष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचीत अरसे बाद हुई और मौका भी ब्रिगेड मैदान में हुई रैली था। प्रधानमंत्री उनसे शादी की मिठाई खिलाने की बात कर केवल उन्हें ही नहीं, वहां मौजूद सभी भाजपा नेताओं को भौंचक कर दिया। दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को विधानसभा में जीत के लिए आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/government-revokes-sonam-wangchuks-nsa-detention/149282

सोनम वांगचुक होंगे रिहा, सरकार ने हटाया NSA

Related to this topic: