प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

मुरैना में युवक से मारपीट के बाद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

मुरैना के दत्तपुरा क्षेत्र में युवक से कथित मारपीट और धमकी के बाद उसके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है।

मुरैना में युवक से मारपीट के बाद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग इलाके में दहशत

Morena: House Targeted in Firing After Alleged Assault and Threats Against Youth |

मुरैना (मध्य प्रदेश)। शहर के दत्तपुरा क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे युवक के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप के बाद देर शाम उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामले में पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विरोध करने पर दोनों पर मारपीट करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, पट्टी गली दत्तपुरा निवासी दीपक सिंह का बेटा रुद्र डंडोतिया 12 अगस्त की शाम करीब 6 बजे कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान कान्हा डंडोतिया कथित तौर पर स्कॉर्पियो से आकाश डंडोतिया के साथ वहां पहुंचा और युवक की ओर वाहन कर दिया। विरोध करने पर दोनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी

रुद्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दीपक सिंह ने कान्हा डंडोतिया और उसके पिता संजीव डंडोतिया को घर बुलाया। शिकायत के मुताबिक, यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई।

घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

आरोप है, कि शिकायत की इस घटना के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत के साथ संबंधित स्कॉर्पियो वाहन का नंबर भी दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, घटनास्थल और आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में घर से लाखों की चोरी, 10 लाख से ज्यादा के जेवर और नकदी पार

Related to this topic: