प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुरैना में महिला की गोली मारकर हत्या

मुरैना में महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

मुरैना के अंबाह में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई।

मुरैना में महिला की गोली मारकर हत्या पति गिरफ्तार

Morena: Woman Shot Dead, Husband Arrested, Licensed Pistol Recovered |

मुरैना (मध्य प्रदेश)। थाना अंबाह क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

माता-पिता के उकसावे में पति पर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को सुरेश सिंह तोमर निवासी ग्राम करकें का पुरा, मौजा बड़ी कौंथर ने थाना अंबाह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री रानी सिकरवार को उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार दी। गोली लगने से रानी की मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश और हथियार बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल करने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पूछताछ में हत्या कबूलने का दावा, निशानदेही पर पिस्टल जब्त

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहन को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़े:   आजमगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: