मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मोतिहारी (बिहार)। मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर महिलाओं को बिहार से राजस्थान ले जाकर मानव तस्करी का काम कर रहे हैं।
छापेमारी में तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
सूचना के सत्यापन के बाद पिपराकोठी चौक पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन महिला एवं दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के झुंझुनू जिला निवासी मुरली मेघवाल और अजय कुमार शामिल हैं। वहीं, तीन महिला आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पांच मोबाइल बरामद, पुलिस कर रही आगे की जांच
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे पैसों का लालच देकर तथा नशीला पदार्थ खिलाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को पकड़ लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने किया। इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गोपाल ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल