मोतिहारी, (बिहार): मोतिहारी पुलिस ने गोलीबारी की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नंद लाली गांव में 26 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विशेष टीम का किया गया गठन
इस मामले में वादी नागेंद्र सहनी के आवेदन के आधार पर रामगढ़वा थाना कांड संख्या 279/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नन्दक सहनी को गिरफ्तार किया।
आरोपी से एक देसी पिस्तौल भी बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
अपराधियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल, रामगढ़वा थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, तीन युवक हिरासत में, बाइक सीज