प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

युवक की नदी में डूबने से मौत

मोतिहारी में युवक की नदी में डूबने से मौत, प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस की जांच जारी

मोतिहारी के सुगौली में 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। शव अगले दिन बरामद हुआ। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मोतिहारी में युवक की नदी में डूबने से मौत प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस की जांच जारी

Motihari Youth Dies by Drowning, Love Affair Angle Under Investigation |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड-06 निवासी 24 वर्षीय रुपेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम सिकरहना पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को पुल से नदी में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल उसकी तलाश नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

सभी पहलुओं से पुलिस कर रही जांच 

मृतक की पहचान उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चचेरे भाई अंकुश कुमार ने बताया कि परिवार इस घटना से सदमे में है। 

यह भी पढ़ें:   सुपौल में धान के खेत में मिला 4 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Related to this topic: