प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कछुआ नदी पर पुल ध्वस्त

मोतिहारी में अंग्रेजों के जमाने का कछुआ नदी पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत और चार गंभीर

मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में कछुआ नदी का पुराना पुल ध्वस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

मोतिहारी में अंग्रेजों के जमाने का कछुआ नदी पुल ध्वस्त हादसे में एक की मौत और चार गंभीर

Motihari's Old Kachhua River Bridge Collapses, One Dead, Four Critical |

मोतिहारी (बिहार)। मोतिहारी में पुल गिरने की घटना से एक मौत की खबर सामने आ रही है।पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा अंतर्गत शिकारगंज थाना क्षेत्र में अंग्रेजों के जमाने की बना कछुआ नदी का पुल ध्वस्त हो गया।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जर्जर पुल की सुरक्षा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था और अंग्रेजों के शासनकाल में इसका निर्माण कराया गया था। पुल के ध्वस्त होने से हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुराने पुल की स्थिति और उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जर्जर पुल पर क्यों नहीं नजर आज तक पड़ी वहीं प्रशासन भी इस आरोप में दोषी जनप्रतिनिधियों से काम नहीं है।

पुल हादसे पर प्रशासनिक बयान का इंतजार

फिलहाल, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। अभी तक मामले में पुलिस पदाधिकारी या जिला प्रशासन के कोई भी पदाधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:   गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शन की कोशिश पर DSGMC प्रमुख का AAP पर हमला, बोले- ‘यह राजनीति का अखाड़ा नहीं’

Related to this topic: