प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आबकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, FIR

मध्य प्रदेश के आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 12 अभ्यार्थोयों पर FIR

भोपाल/रतलाम। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर अनियमितता के बारे में पता चला है।

मध्य प्रदेश के आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी 12 अभ्यार्थोयों पर fir

Excise Constable Recruitment 2024 |

भोपाल/रतलाम। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर अनियमितता के बारे में पता चला है। मंडल ने 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला रतलाम के परीक्षा केंद्र से जुड़ा है, जहां सीसीटीवी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

रतलाम में 30 मिनट में 100 प्रश्न हल किये

जानकारी के अनुसार, रतलाम स्थित ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने महज 30 मिनट में 100 प्रश्न हल कर दिए। इसके बाद वे शेष समय तक अपनी सीट पर बैठे रहे। परीक्षा के पैटर्न और सामान्य प्रदर्शन की तुलना में यह असामान्य पाया गया, जिसके बाद मंडल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई।

जांच में संदिग्घ गतिविधियों का पता चला

जांच में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर मंडल ने संबंधित 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ भोपाल में प्रकरण दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य अवैध सहायता ली गई हो सकती है।

की जा रही विस्तृत जांच

मंडल के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: निमाड़ में 500 वर्ष पुरानी सास-बहू होली

https://www.primenewsnetwork.in/state/500-year-old-saas-bahu-holi-in-nimar/146950

Related to this topic: