प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किस्तों में किया जाएगा एरियर का भुगतान

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात: DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात da में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब कर्मचारियों का डीए (DA) 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गया है।

इनकों मिलेगा लाभ, किस्तों में एरियर का होगा भुगतान

इसका लाभ प्रदेश के लगभग 12 लाख नियमित कर्मचारियों, अध्यापकों, पंचायत सचिवों और पेंशनर्स को मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में ₹4,230 तक की बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का भुगतान मई महीने (अप्रैल के वेतन के साथ) में किया जाएगा। पिछले बकाया (एरियर) का भुगतान 6 किस्तों में किया जाएगा। यह कदम राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/minor-assaulted-in-katni-accused-arrested-amid-public-outcry/154196

नीमच में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: